Tuesday, December 18, 2018

बजाज की नई Platina 110 लॉन्च, Passion Pro 110 को टक्कर

बजाज ऑटो ने अपनी Platina के नए 110 cc मॉडल को भारत में लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इसकी कीमत  49,197 (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रखी है. Platina 110 का मुकाबला भारतीय बाजार में  Hero Passion Pro 110, Honda CD 110 Dream DX और TVS Radeon जैसी बाइक्स से रहेगा.

नई Bajaj Platina 110 में कई फर्स्ट-इन-क्लास फीचर्स जैसे- स्टैंडर्ड तौर पर ट्यूबलेस टायर्स, डुअल स्प्रिंग-ऑन-स्प्रिंग और नाइट्रॉक्स शॉक एब्जॉर्बर्स और स्टैंडर्ड एंटी-स्किड ब्रेक्स दिए गए हैं.

मैकेनिकल तौर पर बात करें तो Platina 110 में नया 115 cc सिंगल-सिलिंडर एयर-कूल्ड मोटर दिया गया है. जो 7000 rpm पर 8.4 bhp का पावर और 5000 rpm पर 9.81 Nm का पिक टॉर्क जेनरेट करता है. गौर करने वाली बात ये है कि Platina 110 अपने क्लास में बाकी बाइक्स की तुलना में सबसे ज्यादा टॉर्क पैदा करने वाली बाइक है.

इस इंजन को 4-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है. ब्रेकिंग के लिए इसके फ्रंट में 130 mm ड्रम यूनिट और बैक में 110 mm ड्रम यूनिट ही दिया गया है. यहां अतिरिक्त सुरक्षा के लिए कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम (CBS) दिया गया है.

इसकी लुक की बात करें तो नई  Bajaj Platina 110 काफी हद तक Platina 100 ES की तरह ही नजर आती है. इसमें हेडलैम्प के ऊपर अलग से LED डेटाइम रनिंग लैम्प (DRL) दिया गया है. साथ ही यहां ब्लैक अलॉय व्हील्स, ब्लैक ग्रैब रेल और ब्लैक मिरर्स भी दिए गए हैं.

दिल्ली पुलिस ने 10 दिसम्बर को द्वारका में हुए एक महिला के कत्ल के मामले में संदीप मेंटल गैंग के शार्प शूटर को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक 10 दिसम्बर की सुबह दस बजे कपिल मलिक, उसके एक दोस्त और एक नाबालिग ने घर में घुस कर कमलेश नाम की एक महिला को 6 गोलियां मारी थी. कमलेश की मौके पर ही मौत हो गई थी. कमलेश पर उसी के पति का कत्ल का आरोप है. इस केस में कमलेश 3 साल तक जेल में रहकर आई थी.

कमलेश की हत्या के सभी आरोपी संदीप मेंटल गैंग के शार्प शूटर बताए जा रहे हैं. संदीप मेंटल और उसके दोस्त पवन की हत्या 2 मई को नजफगढ़ इलाके में कर दी गई थी. उसके बाद से संदीप मेंटल गैंग को उसका भाई सोनू चला रहा था. पुलिस का कहना है कि संदीप मेंटल के भाई सोनू को शक था कि राजीव नाम के शख्स ने संदीप मेंटल की हत्या करवाई है और उसे इसके लिए कमलेश ने ही उकसाया था.

इसके बाद से ही सेंदीप मेंटल के शूटर कमलेश की हत्या करने की फिराक में लगे थे. पुलिस को इस मामले में अभी संदीप के भाई और एक दूसरे शूटर की तलाश है. 8 महीने में हुए इन तीन कत्ल के पीछे 8 फ्लैट बताए जा रहे हैं, जो कभी संदीप मेंटल ने बनवाए थे. इन्हीं पर कब्जे को लेकर पहले संदीप और पवन की हत्या हुई और फिर कमलेश की. पुलिस का कहना है कि वो इस केस से जुड़े सभी लोगों की तलाश में कर रही है ताकि इस गैंगवार को रोका जा सके.

पीड़िता मंजू के मुताबिक वह 14 दिसंबर को रानी बाग पुलिस थाने में गई लेकिन पुलिस ने उसकी कुछ भी नहीं सुनी. उलटा डांटते-फटकारते रहे. पुलिस ने महिला को ही गलत बताया और पैसे के लिए ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया. पीड़िता के मुताबिक पुलिस ने आरोपियों की ऊंची पकड़ की भी बात की और चुप रहने को कहा.

Friday, December 14, 2018

दिल्ली-NCR के ट्रैफिक सिग्नल पर ठक-ठक गैंग से बचकर

दिल्ली की सड़कों पर ठक-ठक गैंग सबसे ज्यादा एक्टिव है. इस गैंग के लोगों के निशाने पर ज्यादातर कार सवार होते हैं. वो भी वो लोग जो अकेले कार में जा रहे हों. ठक-ठक गैंग के बदमाशों ने इस बार नोएडा में प्रॉपर्टी का काम करने वाले गोपाल को अपना निशाना बनाया.

गोपाल का कहना है कि वो शाम के वक्त अपने नोएडा ऑफिस से सीलमपुर जाने के लिए निकले. जब वो सीलमपुर के ट्रैफिक सिग्नल पर थे तभी एक शख्स ने उनकी कार का शीशा ठकठकाया.

उन्होंने शीशा उतारकर उससे पूछा कि ऐसा क्यों किया. तभी पीछे के शीशे पर एक दूसरे शख्स ने जोर से हाथ मारा, गोपाल ने जैसे ही पीछे मुड़कर देखा आगे खड़े शख्स ने डैश बोर्ड पर रखा मोबाइल फोन उठाया और तेजी से ट्रैफिक में भाग गया. जब तक गोपाल कुछ समझ पाते तब तक दोनों बदमाश फरार हो चुके थे.

पुलिस का कहना है कि ठक-ठक गैंग खासकर उन्हीं लोगों को टारगेट करता है जो कार में अकेले होते हैं, इसके अलावा ये भीड़ वाली ट्रैफिक रेड लाइट पर ही वारदात को अंजाम देते हैं, ताकि मौके से भागने में परेशानी ना हो.

पुलिस के मुताबिक ये लोग ज्यादातर शाम के वक्त 6 बजे से 9 बजे और सुबह 8 से 11 बजे के बीच रेड लाइट पर ही मौजूद रहते हैं. गोपाल की शिकायत पर पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है.

भारत की कोशिश रही है कि अजहर को अंतरराष्ट्रीय आतंकी घोषित किया जाए, जिस पर अमेरिका सहमति जताता है. लेकिन इस मामले में चीन हमेशा वीटो लगा देता है. उसके संगठन जैश-ए-मोहम्मद को भारत समेत अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड जैसे कई देश आतंकी ग्रुप घोषित कर रखा है. जबकि पाकिस्तान में एक तरह से उसे हीरो का दर्जा मिला हुआ है.

भारत के सबूत देने के बाद भी पाकिस्तान उसके खिलाफ कोई एक्शन नहीं लेता. मुंबई आतंकी हमले के बाद भी पाक ने उसे गिरफ्तार करने से मना कर दिया. उसने यहां तक कहा कि उसे नहीं पता कि अजहर कहां रहता है, जबकि मीडिया रिपोर्ट में बताया गया कि पाक के भावलपुर में रहता है. साथ ही वह पाक की कुख्यात आईएसआई का दुलारा बना हुआ है. कई बार पाक जनता को संबोधित करते हुए उसके वीडियो भी वायरल हुए, लेकिन पाक सरकार को कुछ भी पता नहीं रहता.

Tuesday, December 11, 2018

चीन में अमेरिकी टेक फर्मों के मुकाबले की कंपनियां, इनके बनाए ऐप दुनियाभर में मशहूर

दुनियाभर में चीन ही ऐसा देश है जिसकी इंटरनेट कंपनियां अमेरिकी कंपनियों के मुकाबले की हैं। नकद भुगतान को स्मार्टफोन पेमेंट में बदलने के मामले में चीन, अमेरिका से काफी आगे है। शॉर्ट वीडियो, पॉडकास्ट, ब्लॉग और टीवी स्ट्रीमिंग में क्रिएटिविटी के लिए भी चीन की खास पहचान है

दोनों देशों की कंपनियां एक-दूसरे को फॉलो करती हैं
कुछ साल पहले तक चीन की टेक कंपनियां अमेरिकी कंपनियों की नकल किया करती थीं। लेकिन, अब दोनों तरफ से ऐसा हो रहा है। अमेरिकी सोशल मीडिया कंपनियों के अधिकारी यूजर का ध्यान खींचने के लिए चीन की टेनसेंट और बाईटडांस कंपनी के तौर तरीकों को फॉलो करते हैं।

टेनसेंट का वीचैट ऐप सिर्फ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म नहीं बल्कि ऑल-इन-वन है। इसमें गेम खेलने, यूटिलिटी बिल का भुगतान करने और ट्रेन का टिकट बुक करने की फैसिलिटी भी है। इसने फेसबुक और एपल जैसी कंपनियों को भी ज्यादा फीचर वाले ऐप बनाने का रास्ता दिखाया।

फेसबुक ने हाल ही में चीन की सोशल मीडिया ऐप टिकटोक की तर्ज पर शॉर्ट वीडियो का अपना ऐप शुरू किया है। टिकटोक को पश्चिमी देशों के युवा काफी पसंद करते हैं।

चीन की टेक कंपनियां कई मामलों में अमेरिकी कंपनियों की तुलना में कम रुकावट वाली हैं। इनके लिए फेसबुक जैसी कंपनियों की तरह डेटा लीक और डिजिटल एडिक्शन जैसे मुद्दे बड़ी समस्या नहीं हैं।

चीन में सिर्फ एक नियम चलता है- 'देश को नुकसान मत पहुंचाओ।' इसीलिए वीबो और बेदू जैसी टेक कंपनियां सेंसरशिप के आदेशों का ध्यान रखती हैं। वो गैर जरूरी विचारधारा से भी दूर रहती हैं।

चीन के नेता भी इंटरनेट को पसंद करते हैं। अब वो अपने देश के टेक टैलेंट को नई ऊंचाईयों पर ले जाना चाहते हैं। वो टेक्नोलॉजी के जरिए इकोनॉमी में इनोवेशन लाना चाहते हैं।

टेक्नोलॉजी कंपनियों के लिए चीन का मार्केट काफी माकूल है। वहां एक स्टार्टअप भी बहुत जल्द खुद को कामयाब कंपनी में बदल सकता है। चीन में इन्टेलेक्चुअल प्रॉपर्टी को लेकर ज्यादा रेग्युलेशन नहीं हैं। कंपनियां एक-दूसरे की टेक्नोलॉजी में सेंधमारी कर सकती हैं। हालांकि, यह इनोवेशन के लिए तो अच्छा नहीं है। लेकिन, कंज्यूमर को नए-नए ऑप्शन मिल जाते हैं।

国家卫健委:湖北首次无现有确诊和疑似病例报告

  中新网4月27日电 27日, 英国首相约 色情性&肛交集合 翰逊在感染新型冠 色情性&肛交集合 状病毒康复两 色情性&肛交集合 周后, 色情性&肛交集合 将回到唐宁街继续 色情性&肛交集合 他的全职 色情性&肛交集合 领导工作。 在首相生病期 色情性&肛交集合 间代理英...