Wednesday, February 20, 2019

जयपुर जेल में साथी कैदियों ने पाकिस्तानी जासूस को पीट-पीटकर कर मार डाला

पुलवामा आतंकी हमले को लेकर भारत और पाकिस्तान में चल रहे तनाव के बीच राजस्थान से बड़ी खबर आई है. बुधवार को जयपुर जेल में बंद पाकिस्तानी कैदी शकीरूल्लाह की हत्या कर दी गई है. जयपुर जेल में बंद अन्य कैदियों ने पीट-पीटकर पाकिस्तानी कैदी की हत्या कर दी. जयपुर जेल में ही बंद तीन अन्य सजायाफ्ता कैदियों ने पीट-पीटकर शकीरूल्लाह की हत्या की.

हत्या की खबर मिलते ही जेल प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं, मामले की जांच की जा रही है. बताया जा रहा है कि शकीरूल्लाह जासूसी के अारोप में जेल में बंद था और सजा काट रहा था.

गौरतलब है कि 14 फरवरी को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में 40 जवान शहीद हो गए थे. इस हमले में पाकिस्तान परस्त आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का हाथ था. इस हमले के बाद से ही पूरे देश में पाकिस्तान के खिलाफ गुस्से का माहौल है. आम जनता लगातार सड़कों पर उतर पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है और भारत सरकार से कड़ा एक्शन लेने की मांग कर रही है.

बीते जनवरी में पाकिस्तान ने भारत के साथ यहां बंद अपने कैदियों की लिस्ट साधा की थी. पाकिस्तान के अनुसार भारत की जेल में करीब 350 से अधिक पाकिस्तानी नागरिक बंद हैं. इनमें अधिकतर मछुआरे या फिर बॉर्डर पार कर भारत में आने वाले नागरिक शामिल हैं. दोनों देशों के बीच हुए समझौते के अनुसार, भारत-पाकिस्तान को उनकी जेलों में बंद एक-दूसरे देशों के नागरिकों की जानकारी देना जरूरी है.

बीकानेर में जारी हुआ था अल्टीमेटम

आपको बता दें कि इससे पहले राजस्थान के ही बीकानेर में पाकिस्तानी नागरिकों के लिए अल्टीमेटम जारी किया गया था. बीकानेर के डीएम कुमार पाल गौतम ने वहां रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों या घूमने आए पाकिस्तानी पर्यटकों को 48 घंटे के अंदर शहर छोड़ने को कहा था. जिसको लेकर काफी विवाद भी हुआ था.

14 फरवरी को हुए आतंकी हमले के बाद कई संगठनों ने नई दिल्ली में मौजूद पाकिस्तानी उच्चायुक्त के बाहर जाकर प्रदर्शन भी किया था. वहीं भारत सरकार भी पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए कूटनीतिक कदम उठाने में जुट गई है. भारतीय विदेश मंत्रालय ने भारत में पाकिस्तानी उच्चायुक्त सोहेल महमूद को तलब किया था. इसके अलावा पाकिस्तान में भारत के उच्चायुक्त अजय बिसारिया को इस्लामाबाद से दिल्ली बुला लिया था.

हालांकि जिस बड़े दिल के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सऊदी अरब के प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान का स्वागत किया. माना जा रहा था कि सऊदी प्रिंस पुलवामा में हुए आतंकी हमले के साथ-साथ पाकिस्तान में फल-फूल रहे आतंकवाद का भी जिक्र करेंगे. लेकिन उन्होंने इस संबंध में कोई बात नहीं की. सऊदी प्रिंस दो दिन पहले पाकिस्तान के दौरे पर थे और वहां की सरकार से 20 बिलियन डॉलर की डील की.

No comments:

Post a Comment

国家卫健委:湖北首次无现有确诊和疑似病例报告

  中新网4月27日电 27日, 英国首相约 色情性&肛交集合 翰逊在感染新型冠 色情性&肛交集合 状病毒康复两 色情性&肛交集合 周后, 色情性&肛交集合 将回到唐宁街继续 色情性&肛交集合 他的全职 色情性&肛交集合 领导工作。 在首相生病期 色情性&肛交集合 间代理英...