Wednesday, March 6, 2019

WhatsApp के ये नए फीचर्स आपके लिए होंगे फायदेमंद

इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp में कुछ नए फीचर्स आ रहे हैं और इनकी टेस्टिंग हो रही है. नए अपडेट के बाद कुछ नए इमोजी दिए गए हैं. एंड्रॉयड और iOS के बीटा में भी कुछ नए फीचर्स हैं. यूजर एक्सपीरिएंस से जुड़े कुछ टूल्स हैं.

नए इमोजी की बात करें तो ये चार हैं – इनमें ट्रांस्जेंडर प्राइड फ्लैग, ट्रांस्जेंडर सिंबॉल मेल और फिमेल हैं. रिपोर्ट के मुताबिक ये इमोजीज डेस्कटॉप और वॉट्सऐप वेब में हैं और जल्द ही मोबाइल में दिए जाएंगे. हालांकि अभी भी डेस्कटॉप में इसे यूज करने के लिए यूनिकोड लगाना पड़ता है.

WhatsApp एडवांस्ड सर्च – इस फीचर के तहत यूजर्स के लिए वॉट्सऐप चैट्स से कॉन्टेंट ढूंढना आसान होगा. उदाहरण के तौर पर आप फोटोज, वीडियोज और जिफ फाइल्स सर्च करने के लिए फिल्टर का यूज कर सकते हैं. इसे iOS बीटा वर्जन के लिए जारी किया गया है और कुछ समय में इसे अपडेट के तौर पर यूजर्स को दिया जाएगा.

ग्रुप इन्विटेशन फीचर – यह फीचर काफी महत्वपूर्ण है. क्योंकि अभी आपको कोई भी जो आपको कॉन्टैक्ट लिस्ट में है किसली भी ग्रुप में ऐड कर सकता है. लेकिन इस फीचर के आने के बाद अब ग्रुप में ऐड करने के लिए आपको इन्विटेशन की जरूरत होगी. यानी अगर आप इन्विटेशन ऐक्सेप्ट नहीं करेंगे तो आपको कोई ग्रुप में ऐड नहीं कर सकेगा. इस फीचर की टेस्टिंग की जा चुकी है और जल्द ही अपडेट के जरिए दिया जाएगा.

स्टेटस फीड – कुछ समय के बाद से वॉट्सऐप स्टेटस की प्राथमिकता बदलने वाली है. क्योंकि अभी टाइम के हिसाब से स्टेटस दिखते हैं, आने वाले समय में स्टेटस आपके इंटरऐक्शन के आधार पर दिखेंगे.

डार्क मोड – फेसबुक मैसेंजर में डार्क मोड आ चुका है और अब वॉट्सऐप की बारी है. काफी पहले से रिपोर्ट डार्क मोड की रिपोर्ट आ रही है, लेकिन अब तक कंपनी की तरफ से कोई जानकारी नहीं दी गई है. WAbetainfo ने हालांकि कन्फर्म किया है कि डार्क मोड जल्द ही दिया जाएगा.

निर्वाचन आयोग ने कहा कि लोकसभा चुनाव को लेकर ईवीएम से जुड़ी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. 98 प्रतिशत ईवीएम की फ़र्स्ट लेवल चेकिंग पूरी हो गई है. चुनाव आयोग के दिशा-निर्देश में ईवीएम-वीवीपीएटी की जांच के लिए 4 तरह की स्थितियों का जिक्र किया गया है. चुनाव आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी.

इससे पहले लोकसभा चुनाव को लेकर जम्मू कश्मीर की स्थिति का जायजा लेने के लिए मंगलवार को मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने राजनीतिक नेताओं और वरिष्ठ पुलिस और जिला अधिकारियों से मुलाकात की थी. इस दौरान आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने चुनाव नतीजों के लिए इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन को जिम्मेदार बताए जाने पर अपनी नाराजगी जाहिर की थी. उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों ने ईवीएम मशीन को फुटबॉल बनाकर रख दिया है.

प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि अभी कुछ महीने पहले कर्नाटक के अलावा पांच अन्य राज्यों में विधानसभा चुनाव हुए. जहां हर जगह अलग-अलग नतीजे देखने को मिले. मैं यह कहने के लिए क्षमा मांगता हूं कि ईवीएम को राजनीतिक दलों नें फुटबॉल बना कर रख दिया है. अगर रिजल्ट एक्स आता है तो EVM अच्छा है और अगर वाई आता है तो बुरा बता दिया जाता है.

बता दें कि वरिष्ठ कांग्रेस नेता अहमद पटेल ने गत सोमवार को लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा में देरी को लेकर निर्वाचन आयोग पर निशाना साधा था. उन्होंने आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार को वह 'लाभ उठाने' का लंबा समय दे रहा है. कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य ने ट्वीट किया, क्या निर्वाचन आयोग प्रधानमंत्री के 'आधिकारिक' यात्रा कार्यक्रमों के आम चुनाव की तारीखों की घोषणा से पहले समापन होने का इंतजार कर रहा है? पटेल ने ट्वीट किया, राजनीतिक रैलियों, टीवी/रेडियो और अखबारों में बेशुमार राजनीतिक विज्ञापनों के लिए सरकारी संसाधनों का उपयोग गलत है. ऐसा लग रहा है कि निर्वाचन आयोग सरकार को जनता के धन का उपयोग कर अंतिम क्षण तक प्रचार करने का लंबा अवसर दे रहा है.

No comments:

Post a Comment

国家卫健委:湖北首次无现有确诊和疑似病例报告

  中新网4月27日电 27日, 英国首相约 色情性&肛交集合 翰逊在感染新型冠 色情性&肛交集合 状病毒康复两 色情性&肛交集合 周后, 色情性&肛交集合 将回到唐宁街继续 色情性&肛交集合 他的全职 色情性&肛交集合 领导工作。 在首相生病期 色情性&肛交集合 间代理英...