Tuesday, May 21, 2019

ईवीएम-वीवीपैट मुद्दे पर विपक्ष मिलेगा चुनाव आयोग से: पांच बड़ी ख़बरें

लोकसभा चुनाव के नतीजे आने से पहले कांग्रेस व दूसरे प्रमुख विपक्षी दलों के नेता मंगलवार को एक अनौपचारिक मुलाक़ात करेंगे और फिर चुनाव आयोग जाएंगे.

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्र बाबू नायडू 21 विपक्षी दलों के नेताओं के साथ चुनाव आयोग जाएंगे. इस दौरान वो मांग रखेंगे कि ईवीएम को वीवीपैट की पर्चियों से बड़े पैमाने पर मिलाया जाए.

इस मुलाक़ात में कांग्रेस के अहमद पटेल व ग़ुलाम नबी आज़ाद, तृणमूल कांग्रेस से डेरेक ओ ब्रायन, एनसीपी के शरद पवार, सीपीएम के सीताराम येचुरी, सीपीआई के डी राजा और बीएसपी के सतीश चंद्र मिश्रा सहित कई नेता शामिल हो सकते हैं.

एक्ज़िट पोल के पूर्वानुमानों से उत्साहित भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने मंगलवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के नेताओं की बैठक बुलाई गई है.

यह बैठक 23 मई को लोक सभा चुनाव परिणाम सामने आने से दो दिन पहले होने जा रही है, ये बैठक काफ़ी महत्वपूर्ण मानी जा रही है.

गठबंधन के नेता रात्रिभोज पर मिलेंगे, जहां वो गठबंधन की रणनीति की योजना बना सकते हैं. इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे.

रविवार को जारी एग्ज़िट पोल में केंद्र में एक बार फिर मोदी सरकार की वापसी के संकेत मिलने के बाद शेयर बाज़ार में काफ़ी उछाल देखा गया.

सेंसेक्स में 1,200 अंकों से अधिक की तेज़ी दर्ज की गई है. अपराह्न 2.31 बजे सेंसेक्स 1303.53 अंक (3.44%) उछलकर 39,234.30 पर कारोबार कर रहा था. वहीं, निफ्टी 377.75 अंकों (3.31%) की तेज़ी के साथ 11,784.90 पर कारोबार कर रहा था.

लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण खत्म होने के तुरंत बाद ही अमूल दूध में दो रुपये की दर बढ़ा दी गई है.

ये दरें मंगलवार से लागू कर दी जाएंगी.

अमूल ने पिछली बार मार्च 2017 में दूध के दाम बढ़ाए थे. दिल्ली में अमूल का टोंड मिल्क 44 रु. और फुल क्रीम मिल्क 54 रु. लीटर मिलेगा.

एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि हर साल उत्तर कोरिया की हज़ारों महिलाओं और लड़कियों को चीन में देह व्यापार में झोंका जाता है.

लंदन स्थित 'कोरिया फ्यूचर इनिशिएटिव' की रिपोर्ट में कहा गया है कि उत्तर कोरियाई महिलाओं और लड़कियों को अक्सर अग़वा किया जाता है और वेश्या के रूप में बेचा जाता है.

रिपोर्ट में कहा गया है कि उन्हें चीनी मर्दों के साथ शादी करने के लिए भी विवश किया जाता है. रिपोर्ट के मुताबिक़ चीन में आपराधिक संगठन 'सेक्स ट्रेड' में सक्रिय हैं और ये कारोबार सालाना दस करोड़ डॉलर का है.

No comments:

Post a Comment

国家卫健委:湖北首次无现有确诊和疑似病例报告

  中新网4月27日电 27日, 英国首相约 色情性&肛交集合 翰逊在感染新型冠 色情性&肛交集合 状病毒康复两 色情性&肛交集合 周后, 色情性&肛交集合 将回到唐宁街继续 色情性&肛交集合 他的全职 色情性&肛交集合 领导工作。 在首相生病期 色情性&肛交集合 间代理英...